मिल्कीपुर में सपा कार्यकर्ताओं का किया जा रहा उत्पीड़न : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सपा सांसद ने भाजपा सरकार व अयोध्या के अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप, कहा-थानों में 10 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज किया गया है झूंठा मुकदमा

अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में आरोप प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। शनिवार शाम एक होटल में प्रेस वार्ता आयोजित कर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भारत सरकार और अयोध्या में तैनात अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए हैं।

कहा कि मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं पर अलग अलग थानों में मुकदमा दर्ज किया गया। अधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रहे हैं। कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा हार रही है तो सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हो रहा है।

दबाव में कार्य कर रहे अधिकारी

अयोध्या-फैज़ाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन, पूर्व विधायक रुश्दी मियां व पार्टी के जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव के साथ संयुक्त प्रेसवार्ता में अन्य कई आरोप लगाए। कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। क्योंकि मिल्कीपुर में भाजपा हार रही है।

सपा नेताओं का प्रेसकांफ्रेन्स में कहना था कि अयोध्या जनपद के अधिकारी सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं। मिल्कीपुर क्षेत्र के थाना इनायतनगर हो या थाना खंडासा अथवा थाना कुमारगंज में 10 सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया गया है। हालात यह हैं कि पुलिस सपा कार्यकर्ताओं को सुबह बुलाती है शाम को छोड़ती है। सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह लोकतंत्र के मंदिर का चुनाव है। हमने भी आचार संहिता का पालन किया है। सरकारे बदलती रहती है, चुनाव निष्पक्ष होना चाहिए।

इसे भी पढ़े  सनातन की मजबूत नींव पर आकार ले रहा विकसित भारत : योगी आदित्यनाथ

चौबीस घण्टे में अधिकारी खत्म कराएं एफआईआर

प्रेस कांफ्रेन्स में सांसद ने कहा कि हम चुनाव लड़ते हैं और प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी का नाम तक नहीं लेते हैं। उनकी आलोचना, आरोप, निंदा तो बड़ी दूर की बात है। अधिकारी समझ लें कि सरकारें आती और जाती रहती हैं। सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए आज तक किसी अधिकारी को भी अपमानित नहीं किया है। अधिकारी संविधान की शपथ लेते हैं। ऐसा काम न करें। दबाव में न आएं।

हम आचार संहिता का पूरी तरह पालन करते हैं। ऐसे में सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए एफआईआर को 24 घण्टे में खत्म कराएं। कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को हिदायत रहती है कि आचार संहिता का शत प्रतिशत पालन करें। क्योंकि चुनाव लोकतंत्र के मंदिर का है। इसे दूषित नहीं किया जाना चाहिए। हम लोग आचार संहिता का पालन कर रहे हैं और करते रहेंगे। अधिकारी निष्पक्ष होकर चुनाव कराएं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya