पराग डेयरी से खरीदे गये दही में निकला बाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

मार्केटिंग मैनेजर से की लिखित शिकायत

फैजाबाद। यदि आप पराग डेरी द्वारा निर्मित  दही  खाने के शौकीन हैं तो इसको जांच पड़ताल कर सेवन कीजियेगा। कहीं स्वाद लेने के चक्कर में यह पराग डेरी का बना दही आप के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है । कुछ ऐसा ही मामला एक पुलिस सब इंस्पेक्टर द्वारा पराग कंपनी से खरीदे गए दही में निकले बाल से उजागर हुआ है। जब पुलिस अफसर को इस प्रकार नुकसानदेय दही उपलब्ध कराया गया तो आम जनता को कैसे शुद्धता युक्त दही मुहैया कराया जाता होगा ? उपरोक्त सम्बन्द्ध में थाना मवई में तैनात उप-निरीक्षक  चन्दन सरोज ने बताया कि  अयोध्या के नया घाट पुलिस चौकी के पास स्थित पराग डेरी से आज खाने के लिये दही खरीदा था। उसको खाते समय बाल निकला। सब- इंस्पेक्टर चंदन सरोज ने मार्केटिंग मैनेजर से मोबाइल द्वारा शिकायत की और कहा कि जांच करके मुझे कृत्य कार्यवाही से अवगत करायें।अभी तक मुझे उक्त सम्बन्द्ध में की गई कार्यवाही से अब तक अवगत नहीं कराया गया। श्री सरोज ने फैज़ाबाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संस्था की रसीद भी दिखायी ।
इसे भी पढ़े  सपा की सरकार बनने पर पहलवानों को सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी : शिवपाल यादव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya