गुरुकुल ने खोया बड़ा शुभचिंतक, डॉ. सुनीता सिंह का कोविड-19 से निधन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संघ परिवार में शोक की लहर

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के पुस्तकालय विज्ञान के विभागाध्यक्ष गुरु वशिष्ट सेवा न्यास के कोषाध्यक्ष प्रो. आरके सिंह की पत्नी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर के प्रबंध समिति की अध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल अवध प्रांत की महिला प्रकल्प की सह प्रभारी गुरु वशिष्ठ गुरुकुल की संरक्षिका डॉ सुनीता सिंह के कोविड-19 से बीती रात हुए निधन के समाचार से संघ परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आचार्य मनोज दीक्षित राष्ट्रीय शह कोश प्रमुख उत्तर प्रदेश के प्रभारी देवेंद्र पवार भारतीय शिक्षण मंडल महिला प्रकल्प की राष्ट्रीय सह प्रमुख अरुंधति कावड़कर शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डॉ दिलीप सिंह गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के शह प्रबंधक आदर्श सिंह ऋषभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक अनिल महानगर संघ चालक मुकेश तोलानी अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय विद्या भारती से चलने वाले विद्यालयों के प्रबंधक बृजेश नारायण सिंह राम बहादुर सिंह ओमप्रकाश तिवारी अवनी कुमार शुक्ला सहित विश्व हिंदू परिषद संत समाज राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ सहित विभिन्न अनुषांगिक संगठनों ने ज्योति सुनीता सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उस परिवार को इस अपार कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना की।

ज्ञातव्य है श्रीमती सुनीता सिंह विश्वविद्यालय में पुस्तकालय विभाग में सह आचार्य के पद पर कार्यरत थी  एवं गुरुकुल शिक्षा में थी संघ ने उन्हें उक्त दोनों प्रकल्प का प्रमुख बनाया था गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के निदेशक डॉ दिलीप सिंह ने बताया श्रीमती सुनीता सिंह गुरु वशिष्ठ गुरुकुल में अध्ययन कर रहे प्रत्येक बच्चे के जन्म दिवस पर मिष्ठान केक कपड़े लेकर अवश्य पहुंचती थी गुरुकुल के बच्चों को किस चीज की आवश्यकता है उसका हमेशा ध्यान रखती थी प्रत्येक बच्चे को मां जैसा ममत्त्व देने के कारण सभी बच्चे उनके गुरुकुल आने का इंतजार करते थे प्रात काल संध्या के समय जब बच्चों को सुनीता सिंह के ना रहने का समाचार प्राप्त हुआ संपूर्ण गुरुकुल में सन्नाटा छा गया कई बच्चों ने पता चलता है और दोपहर का भोजन भी नहीं किया श्री सिंह ने बताया की अंत्येष्टि से लौटने के बाद लगभग 1 बजे जब आचार्य से सूचना मिली कि बच्चों ने भोजन नहीं किया किसी तरह उनको सायंकाल भोजन कराया गया अपने शोक संदेश में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफ़ेसर सच्चिदानंद जोशी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर ने सुनीता सिंह के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा की गुरुकुल ने अपना एक बड़ा शुभचिंतक एवं छात्रों ने ने एक मां को खो दिया।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल

अवध विश्वविद्यालय में भी हुई शोक-सभा

– डॉ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के भूतल पर अपरान्ह 2.00 बजे महामना मदन मोहन मालवीय केन्द्रीय पुस्तकालय के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ0 आर0के0 सिंह की पत्नी डॉ0 सुनीता सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक सभा की गई। डॉ0 सुनीता विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान में अतिथि प्रवक्ता के पद पर कार्यरत थी। उनके एक बेटा एवं एक बेटी है। वे दो दिन से दर्शननगर हॉस्पिटल में भर्ती थी। आज 28 अप्रैल, 2021 को प्रातः तीन बजे इनका देहांत हो गया। इसकी सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय परिवार शोकाकुल हो गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को कष्ट सहन करने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की।

शोक-सभा में विश्वविद्यालय के कुलसचिव उमानाथ, प्रो0 नीलम पाठक, प्रो0 अशोक शुक्ल, प्रो0 एसएन शुक्ल, प्रो0 आशुतोष सिन्हा, प्रो0 जसवंत सिंह, प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह, प्रो0 विनोद श्रीवास्तव, प्रो0 शैलेन्द्र कुमार, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 शशि कला सिंह, डॉ0 सुधीर श्रीवास्तव, डॉ0 मुकेश वर्मा, इंजीनियर मनीषा यादव, इंजीनियर निधि अस्थाना, इंजीनियर परिमल तिवारी, डॉ0 अनुराग पाण्डेय, डॉ0 मिथिलेश तिवारी, डॉ0 निमिष मिश्र, डॉ0 अनिल विश्वा, गिरीश पंत सहित शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। वहीं अमरशहीद संत कँवरराम साहिब सिंधी अध्ययन की ओर से मानद सलाहकार ज्ञाप्रटे सरल ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya