in ,

सरकार की योजनाएं गरीबों के प्रति समर्पित : आलोक सिंह रोहित

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि  ने रुदौली के ग्राम सभा सैम्सी में  लगायी चौपाल

अयोध्या। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने प्रदेश सरकार के साढे चार साल पूरा होने पर विधानसभा रुदौली के ग्राम सभा सैम्सी में चौपाल लगायी। आलोक सिंह रोहित ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं गरीबों, किसानों व मजदूरों के उत्थान के प्रति समर्पित है। योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत पात्रों को प्रदान किया गया है।

उन्होने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ प्रदेश सरकार ने कड़े कदम उठाये। उत्तर प्रदेश का हर नागरिक आज अपने को सुरक्षित महसूस करता है। सुरक्षा व सुशासन के कारण उत्तर प्रदेश निवेशकों की पसंद बनता जा रहा है। यूपी में निवेश बढ़ने से रोजगार सृजन होगा। वायु, रेल व सड़क मार्ग को जनता के आशाओं के अनुरुप बेहतर किया जा रहा है। चिकित्सा व शिक्षा के क्षेत्र में सरकार ने सराहनीय कार्य किये है।

जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से आम जनता में उत्साह का माहौल है।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने क्षेत्रवासियों की शिकायतें सुनी तथा उनके निराकरण के लिए सम्बंधित को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर विनय कुमार तिवारी, राजेन्द्र सिंह, भोलानाथ पाण्डेय, जितेन्द्र सिंह, शीतला प्रसाद सिंह, संतोष, रघुराज सिंह, संतोष गौतम, श्रीप्रकाश सिंह मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  दोहरे हत्याकाण्ड में दोषसिद्ध दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

चोरी हुए विद्युत ट्रांसफर के साथ दो गिरफ्तार

सनातन धर्म का मूल मंत्र सेवा : महंत संजय दास