in ,

किसानों के उत्थान के लिए सरकार की योजनाएं समर्पित : अनूप गुप्ता

-बीकापुर विधानसभा में हुआ भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

अयोध्या। बीकापुर विधानसभा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास पर सरकार का ध्यान केन्द्रित है। गांवों के विकास व वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये है। एक बेहतर प्लान के तरीके से यहां का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार की योजनाएं समर्पित है।

विधायक शोभा सिंह चौहान ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। गरीबों को निःशुल्क आवास, शौचालय के साथ रसोई गैस व विद्युत कनेक्शन दिया गया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिन्हों पर चलते हुए सरकार अंतिम व्यक्ति के उत्थान के प्रति कटिबद्ध है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड जीत की ओर अग्रसर है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अपनी सक्रियता बढ़ानी होगी। सम्पर्क व संवाद की प्रक्रिया को और गतिशील करना होगा। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंचाना होगा। प्रबुद्ध वर्ग समाज को दिशा प्रदान करता है। मुद्दा विहीन विपक्ष गुमराह करने की राजनीति पर उतारु है। हालांकि जनता सब समझ रही है। वह उनके बहकावे में नहीं आने वाली।

परन्तु हमे भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन करना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कमलाशंकर पाण्डेय, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, मनोज वर्मा, राघवेन्द्र पाण्डेय, अशोक कसौधन, दिनेश वर्मा, अभिषेक सिंह, धमेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, दानबहादुर सिंह, राकेश पाण्डेय, अमरनाथ वर्मा, अरुण तिवारी, कमलेश सिंह विनोद, सुनील मिश्रा, भरत जी श्रीवास्तव, अनुपम मिश्रा, पवन चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, विजय बहादुर तिवारी, ऋषिकेश वर्मा, राजन पाण्डेय मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, शव को कुएं में फेंका

What do you think?

Written by Next Khabar Team

संयुक्त किसान मोर्चा ने गांधी पार्क में की पंचायत

इंजीनियर्स डे पर संगठन के जनक आर.के दत्ता को दी गई श्रद्धांजलि