सरकारी संस्थान बेच प्राइवेट करके तानाशाही रवैया अपना रही सरकार : श्रीकांत मिश्रा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-नार्थ सेंट्रल ज़ोन इन्सुरेंस इम्पलाइज फेडरेशन का अधिवेशन संपन्न, संजीव शर्मा प्रदेश अध्यक्ष व राजीव निगम चुने गए महासचिव


अयोध्या। नार्थ सेंट्रल ज़ोन इन्सुरेंस इम्पलाइज फेडरेशन का 30वां महाधिवेशन मंगलवार को तीसरे दिन ओजस्वी हुंकार के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन एआईआईईए के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड श्रीकांत मिश्रा ने डेलीगेट्स को सम्बोधित किया। कहा कि आज देश अंदर जरूरत है श्रमिक वर्ग को जागरूक होने की। सरकार सभी सरकारी संस्थानों को बेच व प्राइवेट कर के तानाशाही रवैया अपना रही है।आर्थिक संकट पैदा किया जा रहा है। किसानों के साथ धोखा हो रहा है। मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल पा रही है। कहा कि आज अयोध्या का यह महाधिवेशन मील का पत्थर साबित होगा। सब को पूरी ताकत के साथ एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा।

बीमाकर्मचारी संघ फ़ैज़ाबाद डिवीजन के अध्यक्ष कामरेड आरडी आनंद ने बताया कि अंतिम दिन आतंकवाद, महिला हिंसा, बेरोजगारी और पुरानी पेंशन बहाली को प्रस्ताव आया। सभी साथियों ने उस पर चर्चा करते हुए पास किया। कहा कि आने वाले समय मे केंद्र सरकार के सामने प्रस्ताव लागू कराने के लिए संघर्ष करेंगे।

महाधिवेशन के अंतिम दिन 35 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से कामरेड संजीव शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष तथा महासचिव पद पर कामरेड राजीव निगम को चुना गया है। अयोध्या से का. रविशंकर चतुर्वेदी को राज्य कमेटी का सदस्य चुना गया है। इस अवसर पर महासचिव का. रविशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि सम्मेलन बहुत सफलता पूर्वक सम्पन्न हो रहा है।

इस सम्मेलन से अयोध्या मंडल के साथियों को बड़ी ऊर्जा मिलेगी और संगठन और मजबूत होगा।सम्मेलन के अंत “हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में हो विश्वास, पूरा हो विश्वास एक दिन क्रांतिकारी गीत के साथ सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में का. संजीव सिंह, सीएम पांडेय, केके पांडेय, सीपी शुक्ला, बलदेव, शिवशंकर मौर्या सहित सैकड़ों साथी मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya