शोभा यात्रा निकाल किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-शोभायात्रा में भारी तादात में बच्चों व महिलाओं की रही भागीदारी

अयोध्या। विगत 10 दिनों से नगर में स्थापित भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के पूजन और दर्शन के उपरांत सुबह से ही गुप्तार घाट पर विसर्जन का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया। सार्वजनिक रूप से सजाए गए पूजा पंडालो द्वारा दोपहर 3ः00 बजे जमुनिया बाग से भगवान श्री गणेश की भव्य और विशाल संयुक्त शोभायात्रा के रूप में गाजे-बाजे के साथ भक्तो की विशाल भीड़ के बीच भक्ति गानों पर नाचते हुए निकली। शोभायात्रा की अगुवाई केंद्रीय समिति के संरक्षकगण महापौर गिरिशपति त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ नेता अमल गुप्ता,शक्ति सिंह,राजेंद्र सिंह,उग्रसेन मिश्रा आदि कर रहे थे। गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए अयोध्या निवासियों का विशाल जनसैलाब अयोध्या शहर की सड़कों पर उतर आया।केंद्रीय समिति के समन्वय में निकलने वाली शोभायात्रा में जमुनिया बाग में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाएं अपराहन से ही एकत्र होना प्रारंभ हो गई।

केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी परंपरागत तरीके से शोभा यात्रा जमुनिया बाग में एकत्र होकर चौक, रिकाबगंज के रास्ते नियावां और कैंट होते हुए गुप्तार घाट को विसर्जन जा रही है। शोभायात्रा में भारी तादात में बच्चों और महिलाओं की भी भागीदारी रहती है इसलिए प्रशासन को शोभायात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए आग्रह किया जा चुका है। शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जमुनियाबाग से लेकर केंट चौराहे तक विभिन्न बिन्दुओ पर केंद्रीय समिति के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है जो शोभा यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में अपना सहयोग प्रदान कर रहे है और विसर्जन संपन्न होने तक गुप्तार घाट पर मौजूद रहकर विसर्जन अवस्था में भी अपना पूरा सहयोग दे रहे है।

इसे भी पढ़े  यौनाकर्षण व प्रेम में है सूक्ष्म विभेद : डा. आलोक मनदर्शन

केंद्रीय समिति के प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने सभी को गणेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस बार सभी समितियां बहुत ही अनुशासित ढंग से अपना कार्यक्रम संपन्न कर रही है। संपूर्ण विसर्जन कार्यकर्म के दौरान केंद्रीय समिति के पदाधिकारी लगातार परिश्रम कर रहे है। जमुनिया बाग कैंप पर जे एन चतुर्वेदी के साथ महिला शक्ति वाहिनी प्रमुख शकुंतला गौतम,रीना द्विवेदी तथा अन्य कार्यकर्ता विसर्जन शोभायात्रा को आगे बढ़वा रहे है तो चौक घंटा घर पर अध्यक्ष मनोज जायसवाल के साथ प्रमुख संरक्षक विजय कुमार गुप्ता,गगन जायसवाल,प्रेमनाथ राय, केशव बिगुलर, सुप्रीत कपूर, शिव जी गौड़, राजेश गौड़, अतुल सिंह,आलोक शंकर,अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू, चंदन गुप्ता मोहित गुप्ता आदि कार्यकर्ता चौक घंटाघर पर शोभा यात्रा को चलाएमान रख रहे थे।

रिकाबगंज चौराहे पर केंद्रीय समिति के रविकांत आर्य,अनिल सिंह,सोनू मखेजा,मनोज तिवारी,अजय विश्वकर्मा, सुनील टेकचंदानी,नीरज पाठक, अंकुश गुप्ता, विशाल गुप्ता वासु, सुनील मौर्य, जनार्दन पांडे बबलू आदि कार्यकर्ता शोभा यात्रा में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। केंद्रीय समिति के रोहिताश्व चंद्र राजू,अजय विश्वकर्मा,रवींद्र यादव, देवेंद्र अग्रहरि, अंजनी पांडे,अखिलेश वैश्य, अवधेश अग्रहरि,मुन्ना यादव,तरुण गुप्ता डंपी, रवींद्र यादव आदि नियावां चौराहे पर खड़े होकर विसर्जन शोभायात्रा में सहयोग करेंगे। वही विसर्जन स्थल गुप्ता घाट पर संजय श्रीवास्तव, पवन निषाद, रंजीत शर्मा, अमित कनौजिया, दीपक गौतम आदि कार्यकर्ता विसर्जन स्थल पर सहयोग कर रहे है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya