नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मोत्सव पर मरीजों को वितरित किया फल व दूध

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। रोगियों, असहायों एवं निर्बलों की सेवा ही वास्तव में ईश की सेवा है, आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विचार केन्द्र द्वारा यह कार्य जो किया गया है वास्तव में वह नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को एक सच्ची श्रृद्धांजलि है।’ उक्त उद्गार नगर निगम अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस विचार केन्द्र द्वारा अयोध्या के श्रीराम चिकित्सालय में रोगियों के बीच फल, ब्रेड एवं दूध वितरण के कार्यक्रम के दौरान व्यक्त किये। उक्त अवसर पर विचार केन्द्र के अध्यक्ष शक्ति सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस के जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत इस तरीके के कई कार्यक्रमों के माध्यम से दीन दुखियों व असहायों की मदद करने का संकल्प नेता जी सुभाष चन्द्र बोस विचार केन्द्र द्वारा लिया गया है। मौके पर जिला अध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने जो त्याग व बलिदान देश के लिए किया है, हम जो उनके लिए कर रहे हैं वो उसके सामने कुछ नहीं है। उक्त अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 बांके बिहारी मणि त्रिपाठी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
राष्ट्रीय विचार केन्द्र के केशव बिगुलर के अनुसार इस अवसर पर समाजसेवी वेद प्रकाश राजपाल, युवा भाजपा नेता, अमल गुप्ता, बाल कृष्ण वैश्य, अरूण शाही, अमित सिंह (पानी संस्थान), रवि सिंह, अमित सिंह (नन्सा), राणा उपेन्द्र सिंह, प्रशान्त सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ज्ञातव्य हो कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय विचार केन्द्र द्वारा नेता जी जन्मोत्सव के अगले चरण में कल 19 जनवरी को प्रातः 11 बजे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, डा0 अजय प्रताप सिंह एवं व्यापारी नेता अतुल सिंह के नेतृत्व में अयोध्या स्थित मणि पर्वत के पास वृद्धाश्रम में बुजुर्गों, असहायों को फल, दूध का वितरण किया जायेगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya