एक्टिंग से म्यूज़िक वीडियो तक, आशीष सोनकर का दिखेगा एक और दिलचस्प अंदाज़

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मीठी मीठी बोलियाँ’ के साथ अब दर्शकों को आशीष सोनकर का romantic side देखने को मिलेगा


मुंबई। अभिनेता आशीष सोनकर अपने नए म्यूज़िक वीडियो ‘मीठी मीठी बोलियाँ’ के साथ एक बार फिर दर्शकों के सामने आने वाले हैं। गाना कल रिलीज़ होगा और इसमें आशीष के साथ अभिनेत्री चारू गुप्ता मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

आशीष सोनकर उन कलाकारों में हैं जिन्होंने अपने करियर को एक ही माध्यम या एक ही तरह के किरदार तक सीमित नहीं रखा। मॉडलिंग से लेकर एक्टिंग तक उन्होंने entertainment industry के अलग-अलग aspects को करीब से समझा है और लगातार नए opportunities के साथ खुद को explore किया है।

‘मीठी मीठी बोलियाँ’ में आशीष का अंदाज़ उनके दर्शकों के लिए थोड़ा अलग देखने को मिलेगा। यह एक romantic musical presentation है, जहां उनके expressions, personality और screen presence कहानी को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस प्रोजेक्ट को Crack Creations Films के बैनर तले प्रस्तुत किया जा रहा है। गाने को अपनी आवाज़ देने वाले प्रीत ने इसे एक musical feel दी है, जबकि फतेह ने इसका निर्देशन किया है। गाने की cinematography की जिम्मेदारी DOP गगन गिल ने संभाली है।

किसी भी म्यूज़िक वीडियो की खूबसूरती सिर्फ उसके संगीत में नहीं, बल्कि उसके visuals और storytelling में भी होती है। ‘मीठी मीठी बोलियाँ’ में इसी combination पर खास ध्यान दिया गया है, जहां music के साथ कलाकारों की chemistry और visual presentation कहानी को एक अलग feel देती है।

आशीष सोनकर की खासियत यह है कि वह खुद को केवल एक अभिनेता की एक तय image तक सीमित नहीं रखना चाहते। उनका लक्ष्य अलग-अलग genres और formats में काम करते हुए एक versatile performer के रूप में अपनी पहचान को और मजबूत करना है।

फिल्म और एक्टिंग से जुड़े काम के अलावा आशीष digital entertainment space में भी सक्रिय हैं। वह अपने content और बातचीत के जरिए लगातार दर्शकों से जुड़े रहते हैं, लेकिन कैमरे के सामने एक अभिनेता के तौर पर काम करना उनके creative career का अहम हिस्सा बना हुआ है।

‘मीठी मीठी बोलियाँ’ के साथ अब दर्शकों को आशीष सोनकर का romantic side देखने को मिलेगा। गाने की रिलीज़ के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आशीष और चारू गुप्ता की chemistry और इस पूरी musical presentation को दर्शकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya