राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में चार ऑक्सीजन प्लांट हुए स्टाल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– 30 बेड पर हो रही ऑसीजन की सप्लाई

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के साथ अन्य सहयोग के माध्यम से अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज में 4 आक्सीजन प्लांट स्टाल किये गये है। यह आक्सीजन प्लांट 30 बेड पर लगातार आक्सीजन की सप्लाई कर रहे है। इसके साथ में 13 कंसर्टेटर से 54 बेडों पर आक्सीजन की दी जा रही है। महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट स्टाल करने के लिए आर्डर दे दिया गया है। इसके साथ में जिला चिकित्सालय व श्रीराम चिकित्सालय में भी आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा।

वही सीएमओ डा घनश्याम सिंह के मुताबिक एक आक्सीजन प्लांट करीब 10 जम्बो सिलेण्डर के बरार आक्सीजन सप्लाई देगा। मेडिकल कालेज में 30 बेड पर आक्सीजन पाईप लाईन है। मंगलवार की रात से इसकी शुरुवात कर दी गयी है।इन बेड पर आक्सीजन मरीजों को मिलने लगी है। महिला चिकित्सालय में 100 बेड के लिए आक्सीजन प्लांट के लिए आर्डर दे दिया गया है। पाईप लाईन बिछाने के बाद इसे स्टाल किया जायेगा। इसमें करीब 15 से 20 दिन लगेंगे। यह 100 बेड को सप्लाई देगा। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री रिलीफ फंड से आक्सीजन प्लांट जिला चिकित्सालय में लगेगा। सांसद निधि से श्रीराम चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट लगाया जायेगा। एक आक्सीजन प्लांट 10 जम्बो सिलेण्डर के बराबर सप्लाई देगा। कोविड-19 को लेकर पिछले कुछ दिनों से मरीजों को आने वाली दिक्कतें इसे दूर हो जायेगी।

उन्होने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र व अन्य के सहयोग से यह प्लांट लगा है। जिसके लिए जिलाधिकारी ने प्रयास किया था। इससे पहले श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मेडिकल कालेज में आक्सीजन प्लांट लगाने के लिए 55 लाख रुपये इसको स्टाल करने वाली कम्पनी को दिये थे। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इसके लिए अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़े  सड़क पर करें नियमों का पालन, नहीं पड़ेगी किसी के त्योहार में खलल

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya