डकैती की योजना बनाते चार गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने 2 तमंचा व 4‌ कारतूस, 2 चाकू, एक सब्बल व छीनी-हथौड़ी किया बरामद

अयोध्या। पूराकलंदर थाना पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध असलहा व छीनी-हथौडा बरामद किया है। थानाध्यक्ष पूरा कलंदर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की भोर जानकारी मिली कि अयोध्या- प्रयागराज हाईवे पर जमूरतगंज बाजार के सामने नज़ीरपुर‌ मोड़‌ के पास कुछ लोग डकैती की योजना बना रहे हैं।

पुलिस ने घेराबन्दी कर मौके से मुकेश उर्फ मुक्के निवासी ग्राम बिजाई थाना इनायतनगर तथा संतोष यादव, मुफीर व संजय यादव निवासीगण साखूपारा थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस ने 2 तमंचा व 4‌ कारतूस, 2 चाकू,एक सब्बल व छीनी-हथौड़ी बरामद हुआ है। प्रकरण में पुलिस ने अभी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने और आयुध अधिनियम के तहत नामजद रिजरत दर्ज कराई है तथा आरोपियों का चालान किया है। इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

इसे भी पढ़े  शिक्षा के साथ उद्यमी बने युवा : रजनी तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya