भूमि पूजन कर पुलिस बूथ का हुआ शिलान्यास

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रूदौली। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शेरपुर मे बृहस्पतिवार को पुलिस बूथ का शिलान्यास किया गया।ग्राम प्रधान तेज तिवारी द्वारा पुलिस बूथ के लिए दी गई भूमि पर भाजपा विधायक रामचंद्र यादव की उपस्थिति में भाजपा नेता शिव कुमार पाठक ने नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया।भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार से यहां पुलिस बूथ निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
बाबा बाजार से 4 किलोमीटर पश्चिम में स्थित शेरपुर ग्राम सभा में उक्त स्थल पर पुलिस बूथ बनने के बाद वे संवदेनशील इलाके भी पुलिस की कवर में रहेंगी जहां से अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। उक्त स्थल पर पुलिस बूथ बनने की सूचना से क्षेत्रीय जनों में काफी उत्साह दिखाई पड़ा। लोगों का कहना था कि इससे क्षेत्र के अपराध पर नियंत्रण हो सकेगा। वहीं ग्राम प्रधान ने कहा कि लोगों की मांग को देखते हुए ही यहां पुलिस बूथ बनाने की शुरूआत की गई है।शिलान्यास के दौरान ग्राम प्रधान तेज तिवारी, भाजपा नेता निर्मल शर्मा,सुनील मिश्रा उर्फ सोनू मिश्रा, श्रीनाथ यादव,मयंक पाठक,मथुरा तिवारी,सतीश,व गांव के सम्भ्रांत व्यक्ति आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  सपा की सरकार बनने पर पहलवानों को सम्मान के साथ मिलेगी नौकरी : शिवपाल यादव
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya