The news is by your side.

किसान आंदोलन के समर्थन में पूर्व विधायक अभय सिंह ने निकाली ट्रैक्टर रैली

-प्रशासन ने रोंका, किये गये हाउस अरेस्ट

अयोध्या। किसान आंदोलन के समर्थन में गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अभय सिंह की अगुवाई में निकाली जा रही ट्रैक्टर रैली पर प्रशासन नें रोक लगा दी और उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार सुबह से ही पूर्व विधायक अभय सिंह के राजेपुर आवास पर क्षेत्र से ट्रैक्टर्स का इकट्ठे होना शुरू हो गया, जानकारी के अनुसार उनके आवास से लगभग 200 ट्रैक्टर के साथ अभय सिंह की अगुवाई में जैसे ही रैली निकली पुलिस प्रशासन नें वहीं रैली रोक पूर्व विधायक को हाउस अरेस्ट किया। पूर्व विधायक नें बताया विधानसभा क्षेत्र के तारुन,गयासपुर,जाना बाज़ार,हैदरगंज,चौरेबाज़ार, नंशा बाज़ार आदि से हज़ारों की संख्या में ट्रैक्टर विभिन्न लोगों के नेतृत्व में रैली के माध्यम से चलकर तारुन कार्यालय पर पँहुचना था,लेकिन प्रशासन के रोक के बाद रैली नही निकल सकी। उन्होंने कहा यह लोकतंत्र की हत्या के बराबर का कृत्य है,जहां लोगों को अपने विचारों को व्यक्त करने पर भी रोक है।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  डाक विभाग के दीन दयाल स्पर्श छात्रवृत्ति योजना के विजेता किए गए पुरस्कृत

Comments are closed.