समाज के उत्थान के लिए कुरीतियों से रहना होगा दूर: रामचन्द्र प्रधान

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का हुआ आयोजन

अयोध्या। महापद्मनन्द कम्यूनिटी एजूकेटेड एसोसिएशन के तत्वाधान में मंगलम गेस्ट हाउस सभागार में पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रामचन्द्र प्रधान ने कहा कि स्वजतीय समाज के उत्थान के लिए कुरीतियों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। समाज का उत्थान करना है तो शिक्षा व रोजगार आवश्यक है । इस मौके पर विनेश ठाकुर ने कहा कि साज में फैली कुरीतियांे को जड़ से तभी उंखाड़ा जा सकता है जब युवा वर्ग शत प्रतिशत शिक्षित हो। इस मौके पर संजय सविता, माया नन्दा, मुकेश धामा, राहुल सेन नन्दवंशी, पुत्तम शर्मा, डा. हरीश चन्द्र, डा. पवन, डा. अमरनाथ राधा देवी, वंदना, रीता, कल्पना, नन्दा, नीरज, अंशू, विजय शर्मा, राम दास शर्मा आदि ने विचार व्यक्त किया।

इसे भी पढ़े  सोशल मीडिया पर कंटेंट प्रसारित करने वाले की विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya