छप्पर के घर में लगी आग,आठ घर की गृहस्थी जलकर राख

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल । तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा कलाफरपुर के मजरे पूरे बलबल में शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गयी । जिसमें आठ परिवार की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।हल्का लेखपाल दीपक गुप्ता कानूनगो उदय राज व प्रधान ने मुआयना किया।

शुक्रवार को बलबल गांव निवासी रामबरन यादव की लड़की शादी समारोह था। बराती द्वार पूजा में मस्त थे।इस बीच राम सुधार यादव के घर आग लग गई आग की लपटों ने मुलायम यादव, राम कुमार यादव,राम करन यादव,राजू,राम विलास, कन्हैया, प्यारे व गिरधारी के घर को अपने आगोश में ले लिया। देखते-देखते सारा सामान जलकर राख हो गया।प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना मिश्रा,एनडी शुक्ला ने बताया कि 8 लोगों की सारी गृहस्थी जल गई है। दो भैंस झुलसी, रिश्तेदारी में आए दो लोगों की मोटरसाइकिल जल गयी है। लेखपाल दीपक गुप्ता ने बताया कि क्षति के आकलन की रिपोर्ट अधिकारियों को दे दी गयी है।

इसे भी पढ़े  भाजपा नेता का भतीजा लापता, सरयू नदी में डूबने की आशंक
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya