जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को किया नामजद

गोसाईगंज । गोसाईगंज कोतवाली इलाके में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिसमे एक महिला व एक पुरुष बुरी तरह से चोटिल हो गये। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों की तहरीर पर केस दर्जकर विवेचना एसआई मुनिमनरंजन को सौपी है। पुलिस को दिए गये तहरीर के मुताबिक़ नरायन दास जप्ती वजीरगंज अयोध्या निवासी सर्वेश वर्मा का आरोप है कि उसने ईशापुर गाँव में जमीन खरीदा था और उसमे कुछ काम करवा रहा था।जिसको लेकर ईशापुर निवासी सत्येन्द्र पांडे उर्फ़ शेखर पांडे,अरविन्द तिवारी,बब्बन पांडे व सुशील पांडे अपने कुछ साथियों के साथ पहुँच कर मजदूरों को रोका।

जिस पर कुछ कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया जो मारपीट में बदल गयी। इसकी जानकारी मुझे फोन पर हुई तो मै वंहा पहुंचा।वंही दूसरे पक्ष सत्येन्द्र पांडे का आरोप है कि वह एक शिक्षक है।आज सुबह उसे पता चला कि उसके बैनामा शुदा जमीन पर सर्वेश कुमार व शिवकुमार छह गाडियों से तीन दर्जन लोगो के साथ जमीन पर कब्जा जमाने के लिए ईट लगवा रहे है।आरोप है कि सर्वेश वर्मा भूमाफिया है और उसका काम रंगदारी माँगना,जमीन पर कब्जा करना है।

मौके पर मै और संगीता पत्नी शिवपाल पांडे पहुंचे तो वे सभी लोग मिलकर हम दोनों पर हमला कर दिया और मारकर मरणासन्न कर दिया।गाँव के लोगो ने जब यह देखा तो गुहार मचाया जिस पर सभी लोग भाग गये। सीओ सदर एस पी गौतम के मुताबिक़ दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोगो को नामजद करते हुए केस दर्जकर विवेचना कराई जा रही है।

इसे भी पढ़े  Grand Continent Hotels Opens 90-Room Luxury Hotel in Ayodhya

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya