किसान तिरंगा यात्रा के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट के खिलाफ हंगामा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-महिला नेता ने पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की जिला इकाई की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा के दौरान गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विभिन्न मांगों को लेकर किसान दर्शन नगर पुलिस चौकी से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन की महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। वहीं, कुछ अन्य किसान नेताओं ने गमछे से फांसी लगाने की कोशिश की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिसकर्मियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए प्रदर्शनकारियों को रोक लिया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस की सतर्कता के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे थे।

प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा मो फरीद अहमद गंगा जली राम लली संगीता सुषमा अनीता सुनीता जवाहर लाल तिवारी शिवकुमार बाबूराम मंगरु राम सर्वर साहनी कृष्ण कुमार चौरसिया गोलू कन्हैयालाल हरिराम मौर्य बृजेश कुमार राहुल पांडे गया प्रसाद सिंह मायावती रीना रामकली सैकड़ो की संख्या में किसान यूनियन के कार्यकर्ता महिलाएं शामिल रही।

इसे भी पढ़े  नगर पंचायत गोसाईगंज में अतिरिक्त प्रभारी ईओ ने ग्रहण किया कार्यभार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya