खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-किसान गंभीर रूप से घायल, जांच में जुटी पुलिस

मिल्कीपुर। खंडासा थाना क्षेत्र के चितौरा गांव में रविवार रात लगभग 10ः00 बजे खेत की रखवाली कर रहे किसान को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया आनन-फानन में ग्रामीणों व पुलिस की सहायता से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची खंडासा पुलिस छानबीन में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चितौरा गांव निवासी रजा बहादुर सिंह उम्र 45 वर्ष पुत्र अभय राज सिंह गांव के पूरब अपने खेत की रखवाली करने गए थे जहां पर अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चला दी। गोली किसान के हाथ और पीठ में लगने की बात बताई जा रही है। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहीं घायल का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है हालत स्थिर बताई गई है।

थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि घायल के पीठ और हाथ में छर्रे लगे हैं जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है छानबीन की जा रही है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।

इसे भी पढ़े  छुट्टा जानवरों पर कुछ विराम लगा, अब नीलगाय कर रहे फसल चौपट

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya