लैंड क्रूजर कार की चपेट में आकर किसान की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विश्वविद्यालय में रबी फसल का बीज लेने के लिए आया था कृषक

मिल्कीपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 330A पर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के गेट नंबर एक के सामने अयोध्या से जगदीशपुर की तरफ जा रही लैंड क्रूज़र कार CH-01-BL-5252 से पैदल जा रहे 65 वर्षीय बुजुर्ग की टक्कर हो गई जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया उसे उपचार हेतु सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग काफी दूर जा गिरा वहीं वाहन चालक समेत सभी लोग मौके से गाड़ी छोड़ कर भाग गए।कुमारगंज थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र बहादुर सिंह पुत्र बब्बन सिंह (64) निवासी सहरिया बेलिया जिला गोंडा के रूप में हुई है।

सूचना पर पहुंचे परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम को भेजा दिया गया।परिजनों ने बताया कि कृषि विश्वविद्यालय में रबी फसल का बीज लेने के लिए सुबह निकले थे। पुलिस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना करने वाले वाहन को कब्जे में लिया गया है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya