सड़क दुर्घटना में विधानसभा के विशेष सचिव बृजभूषण दूबे की मौत

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-बस्ती से बेटे के साथ लखनऊ जाते समय आधी रात में फोरलेन पर दुर्घटना, कार चला रहा उनका बेटा  घायल

बृजभूषण दूबे (फाइल फोटो)

अयोध्या। आधी रात में बस्ती से बेटे के साथ लखनऊ जा रहे विधानसभा के विशेष सचिव की कार ओवरटेक के चक्कर में ट्रक से जा भिड़ी। कार के परखच्चे उड़ गए। जिसमें सवार विधानसभा के विशेष सचिव और उनके बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए। जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता विशेष सचिव ने दम तोड़ दिया। कार उनका बेटा खुद चला रहा था।\

दुर्घटना पटरंगा थाना क्षेत्र में रौजा गांव चीनी मिल से आगे गनोली कट पर हुआ है। रात करीब 12ः30 बजे हुए हादसे की खबर किसी ने पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि हादसे के शिकार हुए विधानसभा सचिव 52 वर्षीय बृजभूषण दूबे निवासी सुरेखा खास थाना पैक़ोलिया जनपद बस्ती के रहने वाले थे।

गुरुवार रात 12ः30 बजे अपने बेटे कृष्णा उर्फ राजा दुबे के साथ लखनऊ जा रहे थे। बेटा कृष्णा गाड़ी चला रहा था। रोजा गांव चीनी मिल के पास वाहन ओवरटेक करने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो कर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक से टकरा गई। सूचना पर पहुंची पटरंगा पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विशेष सचिव ब्रजभूषण दूबे और कृष्णा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बृजभूषण दुबे को मृत घोषित किया है। हादसे में कृष्णा को चोट आई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष नागर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya