प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गवास्कर पहुंचे अयोध्या, रामलला का किया दर्शन, हनुमागढ़ी में टेका माथा

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-पूरे परिवार के साथ की पूजा अर्चना, बोले धन्य महसूस कर रहा हूं

परिवार के साथ अयोध्या हनुमानगढ़ी में क्रिकेटर सुनील गावस्कर

अयोध्या। प्रभु श्रीराम जब से बालस्वरूप में अपने दिव्य व भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं तभी से करोड़ों भक्त उनके दर्शन करने अयोध्या पहुंच चुके हैं। यही नहीं विदेशों से भी भारी संख्या में बालस्वरूप रामलला का दर्शन कर चुके हैं। राम भक्त प्रतिदिन दर्शन के लिए आ रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी अयोध्या पहुंचे।

उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में स्थित रामलला के भव्य मंदिर में दर्शन और पूजन किया और मंदिर में चल रहे विकास कार्यों को भी देखा। रामलला के दर्शन के बाद सुनील गावस्कर उत्साहित नजर आए और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से मंदिर निर्माण से जुड़ी बारीक जानकारी ली। इसके अलावां उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमंतलला का दर्शन दर्शन पूजन किया और महंत ज्ञानदास का आशीर्वाद भी लिया।

सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हर्ट केयर सेंटर के ट्रस्टी हैं सुनील गावस्कर

क्रिकेटर सुनील गावस्कर अपने परिजनों के संग अयोध्या पहुंचे हैं। सुनील गावस्कर बंगलौर के सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हर्ट केयर सेंटर के ट्रस्टी हैं। प्राण प्रतिष्ठा के समय से ही संजीवनी अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहा है। संजीवनी के चेयरमैन श्रीनिवास उनकी पत्नी शालिनी श्रीनिवास के साथ ही गावस्कर की पत्नी मार्श नील अपनी बहनों शम्मी, सुनीशा के साथ श्रीराम लीला का दर्शन करने पहुंची। हाइवे स्थित एक होटल में आगंतुकों की श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महामंत्री से भेंट हुई। इसके बाद क्रिकेटर गावस्कर प्रस्तावित क्रिकेट मैच के लिए कानपुर रवाना हो गए।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के सभी स्थलों के लिए नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनने वाला है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर : सीएम योगी

सुनील गावस्कर गुपचुप तरीके से अयोध्या पहुंचे थे

क्रिकेट सुनील गावस्कर ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय से लगभग एक घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। इसके बाद उन्होंने पवन पुत्र हनुमान के मंदिर में जाकर आशीर्वाद भी लिया। उनका यह अयोध्या दौरा पूर्णतया गोपनीय रहा। दर्शन के बाद सुनील गावस्कर ने कहा ‘बहुत अच्छा लगा, धन्य महसूस कर रहा हूं। रामलला का आशीर्वाद लेकर अत्यंत सुखद अनुभव हो रहा है।

सुनील गावस्कर गुपचुप तरीके से अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने कहा अयोध्या आकर मन पवित्र हो गया है। गौरतलब है कि जब से प्रभु राम अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं, तब से लेकर अब तक लगभग 11 करोड़ लोग अयोध्या का दर्शन कर चुके हैं।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya