दीपोत्सव से पहले फोरलेन की सौगात देगी योगी सरकार

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग पर जाम से मिलेगी मुक्ति, परियोजना पर खर्च होंगे 17.64 करोड़ रुपये

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या को विश्व पर्यटन के मानचित्र पर लाने में जुटी योगी सरकार अयोध्या नगरवासियों को यातायात के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात देने वाली है। इस वर्ष अयोध्या में आयोजित होने वाले दीपोत्सव से पहले शहर के नाका चुंगी हाइवे से जनसंपर्क मार्ग तक फोर लेन सड़क की सौगात प्रदेश सरकार देने जा रही है। इस मार्ग के बन जाने के बाद नाका क्षेत्र मे होने वाले जाम से नगरवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है।

अयोध्या के नगर क्षेत्र में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग तक हर समय जाम लगा रहता है। ऐसे में आए दिन एक्सीडेंट की भी घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे के निकट होने के कारण शहर आने वाले लोगों को नाका होकर आना पड़ता है। देश विदेश से आने वाले दर्शक शहर में जाने के लिए भी इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं। उन्हें भी जाम से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देश के अन्य प्रांतों व अन्य देशों से अयोध्या आने वाले लोगों के साथ नगरवासियों को जाम से राहत देने के लिए अयोध्या नगर में नाका चुंगी से जनसंपर्क मार्ग 750 मीटर फोर लेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता शशि भूषण सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 17.64 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि दीपोत्सव तक यह सड़क बनकर तैयार हो जाए। बनाई जा रही रोड के दोनों तरफ ढाई-ढाई मीटर का पाथवे व बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। अबतक लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

इसे भी पढ़े  सनातन धर्म के सभी स्थलों के लिए नई प्रेरणा का केंद्रबिंदु बनने वाला है श्रीराम जन्मभूमि मंदिर : सीएम योगी

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya