भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को त्यागे फैजाबाद के लोग: एस.एन. सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। लोक गठबंधन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आहवान किया है कि वह वर्षों से जनता का शोषण कर रहे भ्रष्ट राजनीतिज्ञों को त्यागें। प्रदेश अध्यक्ष ने यह आहवान पत्रकार वार्ता के दौरान किया।
उन्होंने कहा कि लोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं फैजाबाद के लोग उनकी ईमानदारी से बखूबी परिचित है। जनता फैजाबाद में बदलाव चाहती है ऐसे में लोग प्रत्याशी को विजयी बनाकर पूरे देश को संदेश दिया जाना चाहिए कि अब भ्रष्ट राजनीतिज्ञों का समय लदने वाला है। उन्होंने कहा कि लगातार भ्रष्ट नेताओं के हाथों जनता को नुकसान उठाना पड़ा है। भ्रष्ट नेताओं ने जनता के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया है ईमानदारी, पारदर्शिता और सुशासन के आधार पर लोक गठबंधन पार्टी ने नई राजनीति शुरू की है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि लोग प्रत्याशी विजय शंकर पाण्डेय के साथ उन्होंने मतदाताओं से चुनावी सम्पर्क कर भ्रष्ट तंत्र को उंखाड फेंकने का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं की नई पीढ़ी को आगे लाकर प्रभावी ढंग से राजनीतिक ईमानदारी का परिचय दिया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़े  पर्यटन के क्षेत्र में हैं असीम संभावनाएं : विवेक पाण्डेय
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya