वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किए रामलला के दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हनुमानगढ़ी व कनक भवन में भी माथा टेककर की पूजा-अर्चना


अयोध्या। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह रामनवमी के अवसर पर अयोध्या पहुंचे, जहां उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके साथ ही उन्होंने हनुमानगढ़ी और कनक भवन में भी माथा टेककर पूजा-अर्चना की। अयोध्या पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद निर्मल खत्री भी मौजूद रहे।

दिग्विजय सिंह ने निर्मल खत्री के आवास पर जाकर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर अयोध्या आना उनका सौभाग्य है। उन्होंने देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि रामलला के दर्शन की उनकी लंबे समय से इच्छा थी, जो आज पूर्ण हुई।

राम मंदिर विरोध के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान रहा है और उन्होंने 1,11,000 रुपये का सहयोग दिया था। उन्होंने कहा, “जब रामलला ने बुलाया, तब हम अयोध्या आ गए। अंतरराष्ट्रीय मुद्दों, जैसे अमेरिका-ईरान तनाव और पेट्रोल-डीजल की स्थिति पर पूछे गए सवालों पर उन्होंने टिप्पणी से इनकार करते हुए कहा कि वह धार्मिक यात्रा पर हैं और आज राजनीति की कोई बात नहीं करेंगे। दिग्विजय सिंह ने कनक भवन में दर्शन के दौरान बताया कि यह मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ महाराज से जुड़ा हुआ है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के अयोध्या आगमन पर महार्षि वाल्मीक एयरपोर्ट आगमन पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष चेतनारायण सिंह महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम की अगवाई में जोरदार स्वागत किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे बेबाक शैली के नेता जो भारतीय राजनीति के पुरोधा हो उनका स्वागत करना बहुत ही सम्मान की बात है मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश में पार्टी की नीतियों एवं पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में की विचार विचार विमर्श हुआ।

इसे भी पढ़े  धार्मिक नगरी में श्रद्धालुओं का पानी खरीद कर पीना सामाजिक अपराध

पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की गांव गरीब की सेवा करके आम लोगो को कांग्रेस से जोड़कर राहुल गांधी ,मल्लिकार्जुन खड़गे जी के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करना होगा। े कार्यक्रम में श्री सिंह के साथ पूर्व जिलाध्यक्ष रामदास वर्मा, शैलेंद्र मणि पांडे, महेश वर्मा, उमेश उपाध्याय, रुद्रप्रताप सिंह, रिशु दया शंकर तिवारी, राजकुमार सिंह ,ब्लॉक अध्यक्ष राज प्रताप सिंह दिलीप गौड, राजेंद्र प्रसाद, रामकिशोर वर्मा, रविंद्र कुमार, राजकुमार पांडे, अनिल तिवारी, राम अवध पासी, बृजेश रावत, पंकज सिंह, हृदय नारायण मिश्रा, जनार्दन सिंह, पीयूष राय, विवेक दुबे, अब्दुल कलाम, सत्रोहन सिंह, बबलू पांडे, धर्मेंद्र फास्टर, वसंत मिश्रा, नागा राम लखन दास, रामेंद्र मोहन मिश्रा, फ्लावर नकवी, महिला जिलाध्यक्ष नाजिम फातिमा आदि मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya