बीमा पालिसी का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त करने में फैज़ाबाद मंडल प्रथम

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

310000 बीमा पालिसियां करने का दिया गया था वार्षिक लक्ष्य

अयोध्या। एक वर्ष में तीन लाख से अधिक बीमा पालिसियां कर अयोध्या मण्डल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फैजाबाद मण्डल को 310000 बीमा पालिसियों करने का वार्षिक लक्ष्य दिया गया था। जिसके सापेक्ष 310000 पालिसियां कर फैज़ाबाद ने अपना वार्षिक लक्ष्य वित्तीय वर्ष समापन से एक दिन पूर्व ही प्राप्त किया। कई वर्षों बाद यह ऐतिहासिक उपलब्धि वरिष्ठ मंडल प्रवंधक चन्द्र सिंह दास्पा के कुशल नेतृत्व में हासिल हुई।

चन्द्र सिंह दास्पा ने वरिष्ठ मंडल प्रवंधक के रूप में दिनांक 24 मई 2021 को कार्य भार ग्रहण किया था । उन्होंने अपने दूरदर्शी व निर्भिकता से निर्णय लेने की क्षमता के कारण जहां शाखाओं में प्रशासनिक स्तर पर आमूलचूल सुधार किया , शिकायतों के तत्काल निस्तारण की व्यवस्था बनाई वहीं पर जन जन में बीमा की जागरूकता के लिए स्थानीय अखबारों, आकाशवाणी व अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सहयोग से अभियान चलाया।

विपणन के साथ साथ दावा निस्तारण, पालिसी धारकों की त्वरित सेवा में भी फैज़ाबाद मंडल अग्रणी रहा। इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उन्होंने मंडल के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, विकास अधिकारियों, सीएलआइए, एसोसिएट्स, अभिकर्ताओं और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार जताया और अपनी शुभकामनाएं दी।

 

इसे भी पढ़े  एपीएस सम्मान-चिन्ह से डा. मनदर्शन हुए अलंकृत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya