विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विभाजन के समय बलिदान देने वालों की स्मृति में रखा गया 2 मिनट का मौन

अयोध्या। देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया, उनकी याद में आज 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में किया गया, जहां अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह के परिसर में विभाजन विभीषिका विषयक प्रदर्शनी का सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं, आदि द्वारा अवलोकन किया गया तथा विभाजन विभीषिका पर आधारित एक लघु डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखायी गयी। महापौर अयोध्या महंत गिरीपति त्रिपाठी अपने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास के काले अध्यायों में से एक अध्याय भारत विभाजन की त्रासदी है, जिसने भारत के दो टुकड़े कर हर भारतीय को गहरा आघात पहुंचाया, जिसने सदियों से कायम सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक एक सांस्कृतिक एकजुटता को पल भर में खण्डित कर दिया। भारत विभाजन की इस त्रासद स्मृति के बारे में भविष्य के नवजवान पीढ़ियों को बताने और उसके दुष्परिणाम को संज्ञानित करने के लिए शासन द्वारा भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन देश के विभिन्न भागों में किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के साथ-साथ अन्य ऐतिहासिक घटनाओं का भी स्मरण रखना चाहिए, जिसे जो गलतियां पूर्व में हुई है और जिसकी पीड़ा हमारे पूर्वजों ने सही है वो आने वाली पीढ़ी को नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में इतिहास को बहुत महत्व दिया जाता है इसी का ही यह निष्कर्ष है कि आज हमारे पड़ोसी देशों में विकास ना के बराबर है और हमारा भारत पूरे विश्व को धार्मिक आर्थिक ऐतिहासिक रूप में विकास कर रहा है और हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य वर्ष 2047 में भारत को विकसित भारत बनाने के लिए अग्रसर है। महापौर अयोध्या ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीद हुए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करते हुए कल 15 अगस्त 2024 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई जनपद व प्रदेश वासियों को दी गई।

इसे भी पढ़े  इनरव्हील क्लब ने स्काउटिंग के 30 कब बच्चों को सौंपी निःशुल्क यूनिफार्म

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने विभाजन विश्व का स्मृति दिवस पर आयोजित अभिलेख प्रदर्शनी एवं संगोष्ठी में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि आज का यह दिन हमारी एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए है प्रदर्शनी में विभाजन संबंधित चित्रण बहुत ही सूक्ष्मता स्टैण्डी के माध्यम से विभाजन प्रदर्शनी को जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में जो अच्छी और एक संदेश देने वाली तस्वीरों में चित्रण किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज ने कहा आज के दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था।

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर यह बहुत बड़ी त्रासदी थी जिन्होंने अपनों को खोया है भारत को दो विभाजन में बांट दिया गया था। उन्होंने कहा विभाजन किसी भी चीज का उसे समस्या ही होती है हमें एकता संगठन सामाजिक आर्थिक धार्मिक रूप से साथ रहना चाहिए। जन-जन तक भारत-विभाजन की दुःखद स्मृतियों को पहुंचाने हेतु लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करना चाहिए।

विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस के अवसर पर सिंधु सेवा समिति के वेद प्रकाश राजपाल, मोहन मध्यान, जयप्रकाश क्षेत्रपाल, नरेंद्र क्षेत्रपाल व रामकृष्ण जी को शॉल उड़ाकर व पुष्प माला पहना कर जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सिंधु सेवा समिति के वेद प्रकाश राजपाल वह मोहन मध्यान ने विभाजन विभीषिका के स्मृति दिवस के अवसर पर परिजनों द्वारा बताई गई आपबीती घटना पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट सहित छात्र-छात्राएं वह अन्य श्रोतागण उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya