उत्साही कार्यकर्ता किसी भी पार्टी को पहुंचा सकता है बुलंदी तक : डॉ. निर्मल खत्री

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

नवनियुक्त कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष का किया गया स्वागत

अयोध्या। किसी भी पार्टी की मजबूती उस पार्टी के कार्यकर्ताओं के बदौलत होती है, ऊर्जावान और उत्साही कार्यकर्ता किसी भी पार्टी को उस बुलंदी तक ला सकते हैं जहां सत्ता का शीर्ष नेतृत्व आसीन हो। उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने महानगर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील पाठक के स्वागत में कहीं। श्री पाठक का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा बजाकर गर्मजोशी से स्वागत किया । स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदास वर्मा व संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व पार्टी प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया। श्री खत्री ने कहा हम कांग्रेसी परिवार को अपने परिवार की तरह मानता हूं इसलिए परिवार के मुखिया के तरीके उनके लिए अपने को जिम्मेदार भी समझता हूं ,उनके सुख दुख का सच्चा भागीदार बन कर रहना चाहता हूं ,उन्होंने कहा गांव में भाजपा सरकार के खिलाफ एक हवा बह रही है शहर के लोग उस हवा को आंधी के रूप में परिवर्तित कर सकते हैं ,इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपने किए गए कार्यों व कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए विकास के कार्यों को जनता के समक्ष मजबूती से रखना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा फैजाबाद के विकास में 95 परसेंट विकास कांग्रेस की देन है इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता गर्व कर सकता है ! नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कांग्रेस जनों को विश्वास दिलाया महानगर का ऐसा संगठन बनेगा जो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के किसी भी सुख दुख में पहुंचने का काम करेगा हर शहर वासियों की समस्याओं के निजात तक महानगर कांग्रेस कमेटी संघर्षरत रहेगी उन्होंने होने वाले लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ निर्मल खत्री को भारी बहुमत से विजय श्री दिलाने का बीड़ा भी उठाने की बात कही ! प्रवक्ता शीतला पाठक के अनुसार स्वागत समारोह में उपस्थित प्रमुख लोगों में प्रदेश सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामदास बर्मा ,एआईसीसी सदस्य केके सिन्हा, उग्रसेन मिश्रा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता शीतला पाठक, इकबाल मुस्तफा, नाजिम हुसैन, डॉक्टर खलील ,महानगर उपाध्यक्ष मोहम्मद दानिश जिया ,मंसाराम यादव, एसपी चौबे ,रामानुज तिवारी ,दिनेश सिंह, रामकुमार ओझा, बृजेश सिंह चौहान, प्रवीण श्रीवास्तव, फ्लावर नकवी, अनिल तिवारी ,कविंद्र साहनी ,राजकुमार पांडे, सुनील कृष्ण गौतम, गौरव तिवारी वीरू, अखिलेश तिवारी शास्त्री, युवक कांग्रेस के शरद शुक्ला,, उमर मुस्तफा करन त्रिपाठी ,बिलाल अंसारी ,सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता, बसंत मिश्रा ,दलित प्रकोष्ठ के बाबू राम करन कोरी ,खेलकूद प्रकोष्ठ के विजय यादव ,महिला कांग्रेस की मधु पाठक, अर्चना तिवारी ,सुषमा तिवारी, नीलम श्रीवास्तव, बजरंग बहादुर सिंह ,रंजीत सोनकर ,फरीद सलमानी, हरजीत सरगुजा ,कर्म राज यादव, पंडित अंतरिक्ष महाराज, श्रीनिवास शास्त्री पोद्दार ,धर्मेंद्र सिंह फास्टर ,राममूर्ति सिंह, डॉ विनोद गुप्ता ,आरिफ आब्दी, मोहम्मद अहमद, हरीश चंद्र विश्वकर्मा, द्वारका पांडे, अजमल खलील आदि प्रमुख लोग रहे !

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya