केमिकल टैंक में मिला इंजीनियर का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-दर्शननगर स्थित यश पेपर मिल (यश पैका) का मामला


अयोध्या। दर्शननगर स्थित यश पेपर मिल (यश पैका) परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी साफ करने वाले केमिकल टैंक में एक इंजीनियर का शव मिला। मृतक की पहचान आशीष शिवहरे के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बांदा जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है।

मिल परिसर में इंजीनियर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक के परिजनों ने कंपनी में ही काम करने वाले कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोपों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना कोतवाली अयोध्या की दर्शननगर चौकी क्षेत्र स्थित यश पेपर मिल की है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही मिल परिसर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े  बारिश व तेज हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरने से किशोर की मौत

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya