लूट का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। कैंट थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई लूट की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 670 रुपये, मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, तहसील बीकापुर निवासी और वर्तमान में सहादतगंज क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने कैंट थाने में तहरीर दी थी। आरोप था कि कार सवार चार अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की और जेब में रखे 670 रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिए। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। तहरीर के आधार पर कैंट थाने में लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने जांच और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। रविवार को पुलिस ने अब्बू सराय सर्विस लेन रेलवे क्रॉसिंग की तरफ खाली प्लाट से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन सिंह (24), राजन सिंह (30), कमलदीप तिवारी (26) और हर्ष पाण्डेय (21) के रूप में हुई है। चारों आरोपी थाना भीटी, जनपद अम्बेडकर नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं।आरोपियों में अमन सिंह, राजन सिंह और हर्ष पाण्डेय के खिलाफ अम्बेडकर नगर के भीटी थाने में पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। वहीं सभी चारों के खिलाफ वर्तमान लूट के मामले में कार्रवाई की गई है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya