सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जनपद पुलिस में बुधवार को अपनी अधिवर्षता आयु पूरी कर एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अयोध्या राधेश्याम राय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके द्वारा पुलिस विभाग में दिए गए योगदान की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस राजेश कुमार पाण्डेय,मुख्य आरक्षी सशस्त्र पुलिस राधेश्याम यादव और ओपी रामपाल पाठक के सेवाकाल के दौरान किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन एवं दीर्घायु की कामना की।

कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक की गई सेवा और जिम्मेदारियों का निर्वहन महत्वपूर्ण योगदान है। समारोह में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त साथियों के साथ बिताए सेवाकाल को याद किया और उनके स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना की।

इसे भी पढ़े  बंद रेलवे क्रॉसिंग से पार कर रहा था साइकिल, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya