राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के उप सचिव ने सैनिक कल्याण बोर्ड, जिला कारागार एवं बाल संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-विधिक सहायता की स्थिति की ली जानकारी, पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सेवाओं का लाभ लेने के लिए किया जागरूक

अयोध्या। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के उप सचिव निश्चल शुक्ला द्वारा बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, जिला कारागार अयोध्या तथा राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उप सचिव ने जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से संवाद कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नियुक्त पैरा लीगल वालंटियर्स (पीएलवी) के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों की विधिक समस्याओं एवं आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

इसी क्रम में जिला कारागार अयोध्या एवं राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करते हुए बंदियों एवं किशोर अपचारियों से सीधे संवाद किया गया तथा उन्हें उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली गई। बंदियों एवं किशोर अपचारियों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही विधिक सहायता के प्रति संतोष व्यक्त किया गया।

माननीय उप सचिव ने बताया कि जो बंदी निजी अधिवक्ता करने में सक्षम नहीं हैं, वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अयोध्या में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निःशुल्क विधिक सहायता के अंतर्गत सरकारी अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने जिला कारागार में संचालित लीगल एड क्लिनिक के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी बंदी को विधिक सहायता, विधिक परामर्श अथवा अपने विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी की आवश्यकता होने पर लीगल एड क्लिनिक के माध्यम से सहायता प्राप्त की जा सकती है।

इसे भी पढ़े  बंद रेलवे क्रॉसिंग से पार कर रहा था साइकिल, ट्रेन की चपेट में आकर मौत

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी एवं लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए, ताकि आर्थिक अथवा अन्य किसी कारण से कोई व्यक्ति न्याय प्राप्त करने से वंचित न रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya