in ,

भाजपा की संकटमोचक बनी डा. विजय लक्ष्मी जायसवाल

-गोसाईगंज नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर दर्ज की प्रचंड जीत

गोसाईगंज-अयोध्या। गोसाईगंज नगर पंचायत मे जिस जीत की तलाश दस वर्षों से भाजपा को थी,उसे भाजपा प्रत्याशी डा0 विजयलक्ष्मी जायसवाल ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए पार्टी के झोली में डाल दिया औऱ भाजपा ने खोई हुई सीट पर पुनः कब्जा जमा लिया।यंहा भाजपा की डा0विजयलक्ष्मी जायसवाल को 2301 वोट,सपा की मायादेवी को1837 व निर्दल प्रत्याशी मीरासोनी को1788 वोट मिले।भाजपा ने शुरुआत से ही अपनी बढ़त बना ली थी जो आखिर में464वोट से जीत में बदल गयी।

यंहा भाजपा के4,सपा के 5 व निर्दल3सभासद जीते। भाजपा प्रत्याशी डा. विजयलक्ष्मी जायसवाल की प्रचंड जीत की खबर गोसाईगंज कस्बे में पहुंचते ही पूरा कस्बा झूम उठा और जयश्रीराम के नारों से गूंज उठा। कस्बे के लोगो ने पटाखे फोड़ते हुए एक दूसरे को जीत की बधाई देते हुए मुह मीठा कराया।

इसे भी पढ़े  दोहरे हत्याकाण्ड में दोषसिद्ध दो अभियुक्तों को आजीवन कारावास

What do you think?

Written by Next Khabar Team

नगर निगम अयोध्या पर भाजपा का कब्जा बरकरार, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने दर्ज की बड़ी जीत

जस्टिस सुधीर अग्रवाल ने रामलला का किया दर्शन पूजन