डा. बृजेश सिंह व प्रो. अशोक मिश्रा साकेत महाविद्यालय के बने मुख्य नियंता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-डॉ .बृजेश प्रातः कालीन और प्रो अशोक सायं कालीन महाविद्यालय व्यवस्था का करेंगे संचालन

अयोध्या। का.सु. साकेत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. दान पति तिवारी ने महाविद्यालय का नया मुख्य नियंता डा बृजेश कुमार सिंह और प्रो अशोक कुमार मिश्र को नामित किया है। डॉ बृजेश कुमार सिंह प्रातः कालीन और प्रो अशोक कुमार मिश्रा सायं कालीन महाविद्यालय व्यवस्था का संचालन करेंगे। डॉ. बृजेश कुमार महाविद्यालय में पहले राजर्षि टंडन और नियंता मंडल छात्र कल्याण परिषद और परीक्षा समिति में सराहनीय योगदान दिया है।

प्रो. मिश्रा महाविद्यालय में पहले छात्र कल्याण अधिकारी, सहायक नियंता ,एनसीसी नेवल विंग के सब लेफ्टिनेंट, एन एस एस कार्यक्रमाधिकारी , छात्रावास अभिरक्षक विश्वविद्यालय मूल्यांकन में उप समन्वयक व उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग इलाहाबाद द्वारा चयनित होकर महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोइलसा आजमगढ़ के प्राचार्य के रूप में भी कार्य किया।

प्रो मिश्र और डा बृजेश के मुख्य नियंता बनने पर प्रो अनुराग मिश्रा, प्रो मिर्जा साहब शाह,प्रो अभिषेक दत्त त्रिपाठी, प्रो अशोक कुमार राय, प्रो शिवकुमार तिवारी, डा असीम त्रिपाठी , प्रो पवन कुमार सिंह, डॉ उमापति डॉ जन्मेजय तिवारी, डा रवि चौरसिया, डा अवधेश कुमार शुक्ला, प्रो सत्य प्रकाश गुप्त , डा संदीप वर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने बधाई देते हुए प्रो मिश्र व डा बृजेश कुमार सिंह के सराहनीय योगदान की कामना की। उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो आशुतोष त्रिपाठी दी।

इसे भी पढ़े  श्रद्धा और विश्वास के बिना भक्ति संभव नही : हरिओम तिवारी
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya