29 दिसम्बर को कुर्मी महाकुम्भ का होगा महासम्मेलन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रेस क्लब में हुई कुर्मी समाज की तैयारी बैठक

अयोध्या। कुर्मी समाज की बैठक सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में संपन्न हुई। बैठक में कुर्मी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। समाज की एकता, जागरूकता ,प्रतिनिधित्व व शक्ति प्रदर्शन के लिए एक गैर राजनीतिक महासम्मेलन आयोजित करने का निर्माण हुआ। बैठक में कई सुझाव आने के बाद तय हुआ कि महासम्मेलन अयोध्या शहर में 29 दिसम्बर को कुर्मी महाकुंभ के नाम से किया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन राम शंकर वर्मा ने किया। वही डॉ. अवधेश कुमार वर्मा ने बताया कि अयोध्या में कुर्मी जन चेतना स्वाभिमान रैली के कार्यक्रम को करने का प्रयास किया जा रहा है जिसमें कुर्मी समाज के लोग एकत्र हुए हैं अयोध्या जनपद में अभी तक कुर्मी समाज कोई भी नेता नेतृत्व नहीं है तो उसके लिए समाज ने तय किया है

उसी के क्रम में आज एक बैठक बुलाई गई है की कुर्मी समाज अपनी एक चेतना रैली निकाले अपनी मजबूती समाज को दिखाएं कुर्मी समाज उत्तर प्रदेश में काफी संख्या में है 12 प्रतिशत की संख्या हमारी है लेकिन उस तरीके से भागीदारी नहीं है और आज लोकसभा क्षेत्र में विनय कटियार के बाद आज तक किसी को भागीदारी नहीं मिली है उसके लिए प्रयास किया जा रहा है। बैठक में जयकरन वर्मा, कृष्ण कुमार पटेल, चौधरी रामसिंह पटेल, अशोक वर्मा, प्रेम कुमार वर्मा, ओमदत्त पटेल, कमला प्रसाद बागी, योगेन्द्र वर्मा, कृष्ण देव वर्मा,के पी वर्मा, बसंत वर्मा, अवधेश वर्मा, प्रवेश वर्मा, राम सागर वर्मा, विकास पटेल घनश्याम वर्मा देवता पटेल,अनूप वर्मा, इन्द्रभूषण वर्मा, शिवपूजन वर्मा, शिव प्रसाद वर्मा, संग्राम सिंह पटेल , स्वामीनाथ वर्मा, विजय वर्मा,दिग्विजय पटेल, जगन्नाथ पटेल, रामशिला पटेल,राम नेवल वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि ने अपने विचार रखे। इस मौके पर विवेक वर्मा, सुरजीत वर्मा, अजीत वर्मा,राम भरोस वर्मा, राम जियावन वर्मा,विनय वर्मा, लवकुश वर्मा, लालजी वर्मा, श्यामलाल वर्मा, रामसूरत वर्मा, भोला वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya