चार लोगों के विरूद्ध दर्ज हुआ दहेज हत्या का मुकदमा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की जलकर हुई थी मौत

कुमारगंज। कुमारगंज थाना क्षेत्र के बिरौलीझाम गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की जल कर मौत हो जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को जेल भेज दिया । बिरौली झाम गांव निवासी 20 वर्षीय युवती मीरा की तीन दिन पूर्व जल कर मौत हो गई थी , जिस पर मृतका के मायके वालों ने बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए पति ,सास ,ससुर ,देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी ,जिसके बाद पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में सास सूरसती ,ससुर बाबादीन व पति प्रेम कुमार के खिलाफ मुकदमा लिखते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया द्य इसकी पुष्टि थाना प्रभारी श्री निवास पांडेय ने की द्य

इसे भी पढ़े  अस्थिर मनोदशा है, द्विध्रुवी-विकार की दिशा : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya