’‘एक शाम बेगम अख्तर के नाम’’ सांस्कृतिक संध्या 30 को

by Next Khabar Team
A+A-
Reset
  • पीट्सबर्ग विवि अमेरिका में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. उदय भान पांडेय होंगे मुख्य अतिथि

  • अवध विवि में संगीत कला अकादमी के सहायतार्थ होगा चैरिटी शो

फैजाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में आगामी 30 अक्टूबर को एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है. ’गजल की एक शाम, बेगम अख्तर के नाम’ कार्यक्रम के गायकों में मुख्य आकर्षण पद्मश्री सोमा घोष, पामेला जैन, युवी सिंह,आकाश दूबे, स्वास्तिक भारद्वाज, संजोली पांडेय, श्रेयांस मिश्रा व विश्वविद्यालय की पुरातन छात्रा ज्योति तिवारी होंगी. पुरातन छात्रों द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय में बन रहे भारतीय संगीत कला अकादमी के सहायतार्थ होगा। विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा अध्यक्ष और कार्य परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस चैरिटी शो के मुख्य अतिथि पीट्सबर्ग विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर और अवध विश्वविद्यालय के पुरातन छात्र डॉक्टर उदय भान पांडे मुख्य अतिथि होंगे।
मल्लिका-ए-गजल पद्मश्री पद्म भूषण बेगम अख्तर के नाम पर स्थापित हो रही इस संगीत अकादमी में भारतीय लोक कला और शास्त्रीय संगीत को संरक्षित किया जाएगा. संगीत कला अकादमी की स्थापना के लिए विश्वविद्यालय एक टोकन मनी के साथ भूमि उपलब्ध करा रहा है. इसका निर्माण जन सहयोग, पुरातन छात्रों के सहयोग और प्रदेश केंद्र सरकार के संस्कृति मंत्रालयों से प्राप्त सहायता के द्वारा निर्मित किया जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि चैरिटी कार्यक्रम की प्रथम कड़ी में आगामी 30 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया है. जिसमें पद्मश्री शोभा घोष, पामेला जैन, युवी सिंह, आकाश दुबे और सा रे गा मा व अन्य चैनलो के स्टार अपनी प्रस्तुति देंगे। मालूम हो कि पद्मश्री सोमा घोष भारत रत्न बिस्मिल्लाह खान की दत्तक पुत्री हैं और उन्हें भारतीय संसद में भी गायन का मौका मिला है. उन्होंने बताया कि यह संगीत कला अकादमी एशिया की सबसे बड़ी अकादमी होगी जिसमें शास्त्रीय संगीत और भारतीय लोक कलाओं को संरक्षित करने के साथ-साथ रोजगारपरक संगीत के हर विधा की शिक्षा दीक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर चयन कुमार मिश्रा और आयोजन सचिव प्रोफेसर विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं. इस कार्यक्रम में प्रवेश डोनेशन कार्ड के द्वारा दी जा रही है और अर्जित आय को संगीत कला अकादमी के निर्माण में खर्च किया जाएगा।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya