टोल प्लाजा पर पलटी डबल डेकर बस, 15 घायल

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-एनएच-27 तहसीनपुर टोलप्लाजा पर हुई दुर्घटना, तीन की हालत गंभीर

अयोध्या।  मंगलवार की सुबह जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 27 तहसीनपुर टोल प्लाजा पर एक डबल डेकर बस पलट गई। बस टोल प्लाजा के आठ नंबर बूथ पर पलटी थी। हादसे में लगभग 15 लोग घायल हो गए जबकि तीन की हालत गंभीर है। सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल भेजा गया है। बस अयोध्या से लखनऊ की तरफ जा रही थी।

टोल प्लाजा के सहायक प्रबंधक महेश तिवारी ने का कहना है कि आरटीओ व सेलटैक्स वाले रोज बूथ से पहले सुबह ही आकर खड़े हो जाते है जो नियम विरुद्ध है। 500 मीटर के दायरे में कोई भी नही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसी के चलते हादसा हुआ। रौनाही एसओ ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े  राखी लिफाफा बुक करने के लिए स्पेशल काउंटर की शुरुआत
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya