राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने शिवानी के जीवन मे लौटाई खुशियां

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

– दोनों कूल्हों का किया सफल टोटल हिप रिप्लेसमैंट, आयुष्मान भारत योजना के तहत किया गया निःशुल्क ऑपरेशन

अयोध्या।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत हैं। उनका यह प्रयास रंग भी ला रहा है। अब सरकारी चिकित्सा संस्थानों व मेडिकल कॉलेजों में इलाज की सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं दिलाने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं राजर्षि दशरथ मेडिकल कालेज अयोध्या में बस्ती जनपद निवासी शिवानी पुत्री रामबाबा मिश्रा के जीवन मे कूल्हे की बीमारी ने अंधेरा कर दिया था। उसके दोनों कूल्हे गलने लगे थे। वह चलने फिरने में भी असमर्थ हो गई थी।

आर्थिक स्थिति भी अधिक मजबूत नहीं थी, जिससे उसका समुचित इलाज भी नही हो पा रहा था। किन्तु राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या के चिकित्सक डॉ सत्येन्द्र वर्मा ने उसके दोनों कूल्हे का टोटल हिप रिप्लेसमैंट कर शिवानी के जीवन में फिर से खुशियां लौटाई। उसका सफल ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क किया गया। इस प्रकार का टोटल हिप रिप्लेसमैंट ऑपरेशन अयोध्या जनपद में किसी चिकित्सक ने पहली बार किया है।

बस्ती जनपद निवासी शिवानी 26 वर्ष अवैस्कूलर नेकोसीसिस (एवीएन) नामक बीमारी से ग्रसित थी। उसे इलाज के लिए राजर्षी दशरथ मेडिकल कॉलेज अयोध्या में भर्ती कराया गया। जहां आर्थो टीम के प्रभारी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सत्येन्द्र वर्मा, डॉ अनमोल, एनेस्थीसिया डॉ जेपी तिवारी व डॉ नेहा ने शिवानी मिश्रा का सफल आपरेशन किया।

डॉ सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि शिवानी का आपरेशन काफी जटिल ऑपरेशन था, किन्तु हमारी टीम ने सफल आपरेशन कर शिवानी के जीवन में खुशियां लौटाई हैं। वह अब फिर से अपने पैरों पर चलेगी। वहीं ने कहा कि शिवानी प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। वहीं आसहय पीड़ा से भी उसे मुक्ति मिल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की आयुष्मान योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है।

इसे भी पढ़े  नौजवानों को सेनानी बिगुलर से लेनी चाहिए प्रेरणा : गिरीश चन्द्र तिवारी

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya