डीएम और एसएसपी ने लॉकडाउन का लिया जायजा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोविड-19 पर प्रभावी रोकथाम हेतु जारी प्रतिबंधों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा चौक से गुजर रहे लोगों को रुकवा कर उनके बाहर निकलने का कारण पूछे जाने पर उचित जवाब ना देने वाले लोगों के वाहनों का चालान काटने के साथ महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही भी की गई।

इस दौरान मास्क न लगाने वाले लोगों पर भी कार्यवाही की गई। निरीक्षण के दौरान कई चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के चालान काटे गए। इस दौरान जिलाधिकारी प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौक के अतिरिक्त रिकाबगंज, सिविल लाइन, देवकाली आदि क्षेत्रों का भी भ्रमण कर प्रतिबंधों के अनुपालन की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

अधिकारी द्वय ने कोविड-19 पर प्रभावी रोकथाम एवं बचाव हेतु जारी प्रतिबंधों का अनुपालन न करने वालों पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही करने तथा शासन व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

 

इसे भी पढ़े  नगर निगम अयोध्या बोर्ड की बैठक में 736 करोड़ रुपये का बजट पास
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya