अयोध्या। विधानसभा बीकापुर क्षेत्र के ग्राम सभा गुन्धौर के हरिजन बस्ती में दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने गरीब वृद्ध महिला का केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा अंग वस्त्र व उपहार भेंट किया। पंडित समरजीत ने कहां कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव तथा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने अपने जन्मदिवस पर हम सभी कार्यकर्ताओं से कहा है कि जो कार्यकर्ता गरीब असहाय तथा दीन दुखियों का जन्मदिन मनाएगा वह हमारे जन्मदिन पर सबसे बड़ी बधाई देगा आज इसी उद्देश्य को लेकर हमने वृद्ध महिला का जन्मदिन मनाया तथा 2022 के चुनाव को समाजवादी पार्टी को विजयश्री दिलाने के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि हम समाज के लोगों से और पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि जहां भी हमारे आसपास गरीब एवं असहाय या वृद्ध लोग रहते हो तो उनका जन्मदिन अवश्य मनाना चाहिए जिससे उनको कभी अकेलापन ना महसूस करें और हम सबको बुजुर्गों का आशीर्वाद सदैव मिलता रहे। इस मौके पर कृष्ण कुमार साहू संतोष कुमार सत्यम राय जगदीश प्रसाद वर्मा विजय कनौजिया राजित राम वर्मा सोहन लाल यादव कृष्ण कुमार रस्तोगी राम अभिलाख कोरी संजय कोरी मोहनलाल मौज्ूद रहे।
दिव्यांग सपा नेता ने गरीब वृद्ध महिला का मनाया जन्मदिन
71
इसे भी पढ़े हाईवे की सफाई में जुटी नगर निगम की स्वीपिंग मशीन की ट्रक से टक्कर, चालक की मौत, तीन घायल
previous post