प्रयास ट्रस्ट की बैठक में रक्तदान शिविर पर हुई चर्चा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। सामाजिक संस्था प्रयास ट्रस्ट की मीटिंग बीकापुर ब्लॉक के पंचायत भवन बसंतपुर में संगठन सचिव रघुराज यादव की अध्यक्षता में हुई, संचालन अरुण यादव प्रवक्ता के के ए डी इंटर कॉलेज खजुरहट ने किया। ट्रस्ट अध्यक्ष राम अवध यादव ने बताया की आगामी 25 सितंबर को के के ए डी इंटर कॉलेज मजरूद्दीन पुर खजुरहट में प्रयास ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, नेत्र शिविर एवं मानव जीवन रक्षार्थ रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा तथा 6 नवंबर को प्रतिभाओं को निखारने के लिए कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थीयों हेतु प्रयास सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन अयोध्या जिले के 11 ब्लॉकों ने किया जाएगा।

मीटिंग में सुरेंद्र यादव पूर्व प्रधान मंगारी, धनंजय सिंह प्रधान मजरूद्दीन पुर उमेश यादव, शिव शंकर यादव, अंकित यादव, शिवम, हरिप्रसाद, रामतेज निगम, अरुण भारती, राम सुभावन यादव शिक्षक, अरविंद यादव प्रधान ताजपुर तिवारीपुर, अमित, वीरेंद्र कुमार यादव, बृज कुमार यादव प्रधान मंगारी, आशीष यादव शिक्षक, विवेक यादव, अतुल यादव सदस्य जिला पंचायत बीकापुर, शिव कुमार यादव शिक्षक हिंदू इंटर कॉलेज रुदौली, संजय कुमार यादव प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सहकारी एवं पंचायत लेखा परीक्षक संघ लखनऊ, रामसूरत यादव एडवोकेट, डॉक्टर राम प्रताप यादव पूर्व जिला अध्यक्ष प्रधान संघ अयोध्या, राम सुरेश, त्रिभुवन प्रसाद शिक्षक, सूर्यभान यादव, बृजेश कुमार यादव समाजसेवी, राम कैलाश यादव, दीपक यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya