धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू फिर बने सहकारी बैंक के सभापति

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-संचालक सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित

अयोध्या। जिला सहकारी बैंक अयोध्या-अंबेडकरनगर क्षेत्र संचालन मंडल के चुनाव में भाजपा के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ’टिल्लू’ फिर से सभापति चुन लिए गए। साथ ही संचालक मंडल के लिए नामांकन करने वाले टिल्लू समेत 14 सदस्यों के जाँच में सभी का परचा वैध पाए जाने और किसी की ओर से अपना नाम वापस न लेने के चलते चुनाव अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अनुराग प्रसाद ने शुक्रवार को सभी को निर्वाचित घोषित किया है।

अयोध्या-अंबेडकरनगर क्षेत्र संचालक मंडल के लिए रविवार को नामांकन हुआ था, जिसमें केवल भाजपा के ही अधिकृत सभी 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। हर पद पर एक ही नामांकन होने के चलते अकबरपुर से रामसुंदर, जलालपुर सूबेदार यादव, टांडा से शकुंतला वर्मा, तारुन क्षेत्र से मालती सिंह, पूरा बाजार प्रथम विनीत कुमार सिंह, पूरा बाजार द्वितीय से वर्तमान सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू, बसखारी से सुरेंद्र पांडेय, बीकापुर से सुनील मिश्रा, मसौधा से कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू, मिल्कीपुर से शंभू सिंह, रामनगर से मंजू सिंह चुन लिए गए।

इसके अलावा वृत्तिक क्षेत्र में लेखा बैंकिंग से आनंद जायसवाल, विधि प्रबंधन से अशोक कुमार वर्मा तथा कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था क्षेत्र से राघवेंद्र सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। साथ ही सभापति और शीर्षस्थ संगठनों के प्रतिनिधियों का चुनाव कराया गया, जिसमें पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू फिर से सभापति चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अनुराग प्रसाद ने इसकी पुष्टि की है।

 

इसे भी पढ़े  विद्युत आउटसोर्स कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya