in

रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं को मिले बेहतर सुविधाएं

-भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण


अयोध्या। रामनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बुधवार को अयोध्या व आस पास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया। देर शाम तक चले निरीक्षण के उपरान्त उन्होंने व्यवस्था प्रमुख के साथ बैठक कर समीक्षा की। रामभक्तों के स्टेशन आगमन के पश्चात् उनका स्वागत किया जाएगा। स्टेशन पर ही अल्पाहार, मेडीकल सुविधा जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेगीं। बसों से उन्हें उनकी आवास व्यवस्था तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। जहां से आगंतुकों को दर्शन हेतु राम मंदिर तक ले जाया जाएगा।

रेलवे स्टेशन व्यवस्था के प्रमुख क्षेत्रीय मंत्री व महानगर प्रभारी विजय प्रताप सिंह हैं। कटरा रेलवे स्टेशन की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिपंअ रोली देखेंगी। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी अलोक सिंह रोहित, अयोध्या कैंट अजय धावडे, दर्शन नगर शारदा यादव तथा सलारपुर में इं. रणवीर सिंह व्यवस्था की देखरेख करेंगे।

राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि राम नगरी आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता को लगाया गया है। जिसकी पदाधिकरियों द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। आने वाला प्रत्येक व्यक्ति को यहां राममय परिवेश में दर्शन हों। ऐसा हम सभी का प्रयास है। इस अवसर पर पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, अंकुर सिंह, देवेश तिवारी, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  रामपथ निर्माण में ध्वस्त हुए प्राचीन शिव हनुमान मंदिर की पुनर्स्थापना की मांग ने पकड़ी तेजी

What do you think?

Written by Next Khabar Team

कच्ची व पीली ईंटों से बाउंड्री वॉल निर्माण कराए जाने पर बिफरे ग्रामीण

प्रसाद व मंदिर मॉडल व सिक्का के नाम पर ऑनलाइन ठगी, यूएसए का आरोपी गिरफ्तार