गांवों में आधारभूत संरचना का किया जा रहा विकास : लल्लू सिंह

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद ने 500 मीटर लम्बी सड़क का किया शिलान्यास


अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने हैरिग्टनगंज मंडल की चैमला पाण्डेय का पुरवा पक्की रोड़ से महंगूपुर गांव तक 500 मीटर सड़क का शिलान्यास किया। 500 मीटर लम्बी इस सड़क की लागत 28 लाख आयेगी। शिलान्यास के उपरान्त जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें केन्द्र व प्रदेश की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का स्थानीय लोगो ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि गांवों में आधारभूत संरचना का विकास किया जा रहा है। जिससे गांवों की अर्थव्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। कृषि सुधारों की वजह से कृषकों की आय बढ़ी है। बेहतर आवागमन सुविधा क्षेत्र के विकास में सबसे ज्यादा सहायक होती है। जिससे व्यापार में बढ़ोत्तरी होती है तथा क्षेत्र में रोजगार सृजन भी होता है।

गांवों को मुख्यमार्गो से बेहतर परिहवान सुविधा के द्वारा जोड़ा जा रहा है। इससे गांवों की बाजारों में व्यापार बढ़ रहा है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष अवधेश पाठक, देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, सरयू दूबे, महेन्द्र चौरसिया, संतोष सिंह, व्रिजेश पाण्डेय, राहुल सिंह, विजय प्रकाश मिश्रा, धमेन्द्र अग्रहरि, अशोक चौरसिया मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  अश्लील ताक-झांक की प्रवृत्ति, है वायुरिज्म मनोविकृति : डा. आलोक मनदर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya