रिहायशी जगह से कबाडियों को हटाने की मांग

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-गंदगी से परेशान कालोनीवासियों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। नगर निगम अयोध्या के हैदरगंज वार्ड स्थित मुगलपुरा में तकिया कबिस्तान के बगल कालोनी के लोगो ने यहां पर मौजूद कबाड़ियों की बस्ती को कहीं और स्थानांतरित करने की मांग प्रशासन से की है। यहां के लोगो का कहना है कि कबाड़ी पूरे शहर से कूड़ा बीनकर यहां इकठ्ठा करते है। जिससे महामारी फैलने का खतरा है। कोरोना को देखते हुए फिलहाल उन्हें हटाना चाहिए।दरसअल यहां के रहने वाले शाहनवाज आलम का कहना है कि यहां पर लोगो ने कूड़ा घर बना लिया है। यहां सफाई होनी चाहिए। इसके लिए कई बार नगर निगम से कहा गया।लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।वही किन्नर पिंकी मिश्रा ने कहा कि यहां कबाड़ी बसाये गये है। जो पूरे शहर का कूड़ा कचरा इकठ्ठा करके यहां जमा करते है। इनको कई बार मना भी किया गया। इसके लिए नगर निगम में शिकायत भी की गयी।लेकिन अभी इस प्रकरण में कोई कार्यवाही नहीं हुई। अगर नगर निगम कोई कार्यवाही नहीं करता है तो हम सभी आगे प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

इसे भी पढ़े  मिल्कीपुर उपचुनाव : नहीं लगेगी जिले की पुलिस

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya