त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराने की मांग

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रधान संघ की बैठक में छाया रहा कार्यकाल वृद्धि किये जाने का मुद्दा

अयोध्या। अखिल भारतीय प्रधान संघ ब्लॉक इकाई बीकापुर की बैठक विकासखंड के अटल बिहारी सभागार में ब्लॉक अध्यक्ष विशाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। संचालन प्रधान संघ के जिला सचिव मुकुल आनंद ने किया। बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव समय से कराने अथवा कार्यकाल वृद्धि किए जाने का मुद्दा छाया रहा। बैठक के बाद अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रभारी खंड विकास अधिकारी हरिश्चंद्र सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा गया। मांग पत्र में कहा गया कि निर्वाचित प्रधानों का कार्यकाल समापन की ओर है।

वर्तमान परिस्थितियों मे पंचायत चुनाव समय से कराया जाना चाहिए। जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिल सके। एवं व्यवस्था सुचारू ढंग से संचालित होती रहे। चुनाव समय से कराना संभव न हो सकने पर वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल चुनाव होने तक बढ़ाया जाना चाहिए। वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल ऐसे समय में प्रारंभ हुआ था जब पूरा देश कोरोना महामारी की चपेट में था। उस कठिन समय में ग्राम प्रधानों ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए अपने ग्राम पंचायत की जनता की सेवा की। बाहर से आए प्रवासी मजदूरों के लिए भी अपने संसाधनों का उपयोग करते हुए भोजन आवास एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की थी।

कोरोना काल के कारण लगभग डेढ़ से दो वर्षों तक ग्राम विकास कार्य बाधित रहे। इसके परिणाम स्वरूप विकास योजनाओं का अपेक्षित लाभ पूर्ण रूप से नहीं मिल सका है। न्यायोचित दृष्टिकोण से प्रधानों के कार्यकाल में वृद्धि किया जाना जरूरी है। कार्यकाल वृद्धि में किसी प्रकार की प्रशासनिक अथवा विधिक बाधा उत्पन्न होने पर ग्राम पंचायत में प्रशासक के रूप में वर्तमान प्रधानों को ही नियुक्त किया जाना उचित एवं जनहित में है। जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की निरंतर बनी रहे और स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक अनुभव का लाभ भी मिल सके।

इसे भी पढ़े  श्रीराम जन्मभूमि परिसर में 81 मातृ शक्तियों ने प्रस्तुत की मनमोहक श्रीराम स्तुति

बैठक में ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार वर्मा, बलवंत सिंह, राकेश यादव, मुकुल आनंद, विजय गौड़, विमला देवी, मोहम्मद नफीस, नित्यानंद, बजरंग प्रसाद, अवधेश मिश्रा, राहुल पाल, बृज कुमार यादव, मुकेश निषाद, आशा देवी, पंकज सोनी, जगदीश यादव, मोहम्मद अशरफ, मोहम्मद मोबीन, अनिल तिवारी, अंबिका प्रसाद, अमर बहादुर चौरसिया, उमाशंकर यादव, ओम प्रकाश यादव, अजय तिवारी, शशिकांत मिश्रा, सुभाष वर्मा, सोनू, राजाराम वर्मा, मेवा लाल चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल दुबे, सहित अन्य प्रधान और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा के साथ सभी प्रधानों ने बैठक में एक सुर में समय से चुनाव करवाने की मांग दोहराई। समय से चुनाव संपन्न न करा पाने के कारण वर्तमान प्रधानों को ही विकास कार्यों के संचालन का दायित्व जारी रखने की मांग की गई। बताया कि मांग पूरी न होने पर जिले और प्रदेश स्तर पर भी जनता के हित के लिए मांग दोहराई जाएगी।

 

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya