रिटायर्ड गन्ना मिल कर्मी का कुएं में मिला शव

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सोहावल। रौनाही थाना क्षेत्र के गांव करेरू के मजरे विद्यावनपुर निवासी कृष्ण कुमार पुत्र राम कलप तिवारी उम्र लगभग 62 वर्ष का शनिवार दोपहर बाद कुएं में शव मिला । घटना की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ओ पी राय ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

मालूम हो कि मृतक कृष्ण कुमार तिवारी विगत 19 अगस्त को रौजागांव चीनी मिल से रिटायर्ड होने के बाद बीस अगस्त की सुबह घर से निकलने के बाद लापता हो गये थे। जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पत्नी आशा देवी ने दर्ज करवाई थी। लापता की तालाश की जा रही थी। शनिवार की दोपहर बाद गांव के बगल छोटा मिझौड़ा में गन्ने के खेत के बगल कुएं मे ग्रामीण किसानों द्वारा शव देखा गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की शिनाख्त के दौरान उक्त रिटायर्ड कर्मी का शव होने की पहचान हुई।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी ओ पी राय ने बताया कि कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

इसे भी पढ़े  शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में किया दर्शन
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya