अयोध्या। कोतवाली नगर अंतर्गत चौकी फतेहगंज क्षेत्र के लालबाग क्रॉसिंग के आगे देवकाली रोड पर एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई फतेहगंज चौकी इंचार्ज नवनीत यादव द्वारा लाश को सील करवाकर चीता 7ः के मनजीत कुमार द्वारा जिला चिकित्सालय भिजवाया गया पुलिस के प्रयास से मृतक की पहचान शिव बहादुर चौबे पुत्र राधेश्याम चौबे आयु 50 वर्ष निवासी चौबे का पुरवा थाना इनायतनगर के रूप में हुई है। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव द्वारा शव को मोर्चरी में रखवा कर पोस्टमार्टम हेतु कोतवाली नगर पुलिस मेमो भिजवा दिया है।
अधेड़ का मिला शव
122
previous post