The news is by your side.

दोस्तों के साथ दर्शन को आया छात्र सरयू नदी में डूबा

लखनऊ विवि का छात्र अपने दोस्तों के साथ आया था अयोध्या दर्शन करने

अयोध्या। अपने दोस्तों के साथ अयोध्या में दर्शन को आया छात्र सरयू नदी में डूब गया। गोताखोर और पुलिस की मदद से उसकी खोजबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में अध्यनरत बीबीए का छात्र जौनपुर निवासी 21 वर्षीय वैभव यादव पुत्र राजेश यादव अपने सुल्तानपुर निवासी मित्र ओम भद्र सिंह, राज कौशल, हर्षवर्धन,शिरीष पाठक, सिद्धांत विशेन, गाजीपुर निवासी शिवम सिंह और विवेक के साथ अयोध्या घूमने आया था। सभी एक साथ कंपनी गार्डन पहुंचे। घूमने टहलने के बाद सभी गुप्तार घाट नहाने चले गए। नहाने के दौरान वैभव नदी में डूब गया। जानकारी मिलने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी अरविंद चौरसिया मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू हुई। फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल सका है। सीओ सिटी श्री चौरसिया ने बताया कि वैभव के परिजन आ चुके हैं। उसकी तलाश जारी है।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  श्री अध्यात्म शक्तिपीठ मुबारकगंज में कन्या पूजन संपन्न

Comments are closed.