चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर भाजपा कार्यालय पर फोडे गये पटाखे

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-मिठाई खिलाकर एक दूसरे को दी बधाई

अयोध्या। चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैडिंग होने पर भाजपा कार्यालय सिविल लाइन पर भाजपा नेताओं और कार्यकताओं ने पटाखे फोडे़ एक-दुसरे को मिठाई खिलाई और बधाई दी। भारत माता की जय के नारों के साथ माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान सांसद लल्लू सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि अंतरिक्ष जगत में भारत ने इतिहास रच दिया है।

24 अगस्त 2023 की यह तारीख भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 सफल हो गया है। चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग हो गई है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला भारत विश्व का पहला देश बन गया है। जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि देश के लिए यह गौरवपूर्ण क्षण भी है और एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी।

देश के वैज्ञानिकों ने मोदी सरकार के कुशल नेतृत्व में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान लैड करवाया। यह सभी देशवासियों के लिए गौरव का क्षण है। इस अवसर पर ओम प्रकाश सिंह, जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह , कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, जयनारायण सिंह रिंकू, राघवेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, मुन्ना सिंह, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  लकी ड्रा प्रतियोगिता में रौनक को मिली नई कार

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya